Dehradun News: लक्सर में पुलिस चेकिंग के दौरान टेंपो चालक ने पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग, गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Dehradun News: लक्सर के गोवर्धनपुर में एक संदिग्ध टेंपो चालक के साथ पुलिस का मुठभेड़ हुआ। चालक ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर टेंपो चढ़ाने का प्रयास किया और भागते समय गन्ने के खेत में छिपकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चालक घायल हुआ और उसे अस्पताल भेजा गया।

लक्सर में पुलिस चेकिंग के दौरान टेंपो चालक ने पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग, गिरफ्तार
लक्सर में पुलिस चेकिंग के दौरान टेंपो चालक ने पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग, गिरफ्तार

Dehradun News: लक्सर। क्षेत्र के गोवर्धनपुर में रविवार तड़के पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टेंपो चालक और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने का प्रयास किया और फरार हो गया। पीछा करने पर उसने गन्ने के खेत में छिपकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर अपनी टीम के साथ शहीपुर तिराहे पर नियमित चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सिकंदरपुर की ओर से आ रहे एक संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस का आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की और तेज गति से खानपुर की ओर भाग निकला। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली खानपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ आरोपी की तलाश में जुट गए। पुलिस टीम ने धर्मपुर मार्ग स्थित श्मशान घाट के निकट संदिग्ध टेंपो को घेर लिया। खुद को घिरता देख चालक टेंपो को सड़क पर छोड़कर पास के गन्ने के खेत में घुस गया। पुलिस के अनुसार खेत में छिपे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे खेत से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उप जिला चिकित्सालय रुड़की रेफर कर दिया। उपचार के दौरान घायल आरोपी ने अपनी पहचान आरिफ पुत्र खलील निवासी टोड़ा जलालपुर, कोतवाली रुड़की के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मिले टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है तथा घटनास्थल से फायरिंग से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास, घटना के कारणों तथा उसके संभावित साथियों के संबंध में भी जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: लक्सर में पुलिस चेकिंग के दौरान टेंपो चालक ने पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग, गिरफ्तार