गंगनानी में सफाई व्यवस्था बदहाल, शौचालय न होने से श्रद्धालु परेशान

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

गंगनानी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां सफाई कर्मचारी और शौचालय नहीं हैं, जिससे गंदगी फैली हुई है। पवित्र यमुना का जल भी प्रदूषित हो रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से सुधार की मांग कर रहे हैं।

गंगनानी में सफाई व्यवस्था बदहाल, शौचालय न होने से श्रद्धालु परेशान

बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे से सटे गंगनानी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंगनानी स्थल क्षेत्र में न तो स्थायी सफाई कर्मचारी तैनात हैं और न ही शौचालय की समुचित व्यवस्था, जिसके चलते इस परिसर क्षेत्र में गंदगी पसरी हुई है।

धार्मिक महत्व

गंगनानी धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, यह स्थल त्रिवेदी संगम स्थल के नाम से भी प्रसिद्ध है। यहां पर मां गंगा, यमुना और केदार गंगा का संगम होता है। धार्मिक महत्व के इस स्थल पर हर दूसरे-तीसरे दिन शादी समारोह, मुंडन संस्कार और अन्य धार्मिक आयोजन संपन्न होते रहते हैं, जिसके लिए लोग दूर दूर से यहां पहुंचते हैं। यात्रा काल में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां स्थित कुंडों में स्नान के लिए पहुंचते हैं। लेकिन यहां श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। शौचालय के अभाव में लोगों को खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई लोग यमुना नदी के किनारे शौच करने जाते हैं, जिससे बारिश के दौरान गंदगी सीधे नदी में पहुंच रही है और पवित्र यमुना का जल भी प्रदूषित हो रहा है।

स्थानीय समस्याएं

मुख्य कुंड के पास बने अन्य स्नान कुंडों में भी गंदगी फैली हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कुंडों की नियमित सफाई न होने के कारण श्रद्धालु केवल मुख्य कुंड में ही स्नान कर रहे हैं, जबकि परंपरानुसार मुख्य कुंड देवी-देवताओं के स्नान के लिए माना जाता है और आम श्रद्धालुओं के लिए अन्य कुंड उपयोग में लाए जाते रहे हैं। इसके अलावा यहां बने चेंजिंग रूम भी बदहाल स्थिति में हैं।

प्रशासन से मांग

गंगनानी के पुजारी अंकित डिमरी ने कहा कि गंगा-यमुना संगम तट की पवित्रता और धार्मिक आस्था पर सफाई व्यवस्था की कमी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सफाई और शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

पुजारी सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गंगा कुंड क्षेत्र और यमुना तट पर नियमित साफ-सफाई, स्थायी सफाई कर्मचारी तैनात करने व शौचालयों की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गंगनानी में श्रद्धालुओं को कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है?
गंगनानी में श्रद्धालुओं को सफाई के अभाव और शौचालय की कमी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।