Dehradun News: हरिद्वार में कुंभ मेले में भीड़ नियंत्रण का 600 पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियों के तहत सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में 600 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अमृत स्नान की व्यवस्थाओं पर जानकारी दी। उन्होंने पूर्व कुंभ मेलों की घटनाओं से सबक लेने, अफवाहों पर नियंत्रण और स्थानीय नागरिकों व संस्थाओं से समन्वय पर जोर दिया।

हरिद्वार में कुंभ मेले में भीड़ नियंत्रण का 600 पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में कुंभ मेले में भीड़ नियंत्रण का 600 पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण

Dehradun News: हरिद्वार। कुंभ मेले की तैयारियों के तहत सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में 600 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के 11 वें चरण में इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अमृत स्नान की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। डॉ. चौधरी ने 1986, 1998 और 2010 के कुंभ मेले सहित 2004 के अर्द्धकुंभ तथा अन्य स्नान पर्वों में हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए उनसे सबक लेने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर नियंत्रण और स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा सामाजिक संस्थाओं से बेहतर समन्वय बनाकर अप्रिय घटनाओं को रोका जा सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: हरिद्वार में कुंभ मेले में भीड़ नियंत्रण का 600 पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण