Dehradun News: मंगल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री श्याम सुन्दर मंदिर पटेल नगर का श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ कथा व्यास आचार्य मधुर कृष्ण शास्त्री के

Dehradun News: मंगल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री श्याम सुन्दर मंदिर पटेल नगर का श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ कथा व्यास आचार्य मधुर कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में सोमवार को सुंदर झांकी एवम् मंगल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ।कलश यात्रा श्री श्याम सुन्दर मंदिर की परिक्रमा करते हुए पटेल नगर बाजार, सहारनपुर रोड, पुरानी चुंगी, शिव कालोनी, गुरु रोड, पूर्वी पटेल नगर, राम लीला ग्राउंड होते हुए मंदिर में सम्पन्न हुई। कलश यात्रा के मार्ग में जगह जगह भक्तों ने पवित्र ज्योत के दर्शन किए और प्रसाद जलपान आदि का वितरण कर ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति सदस्य बारी-बारी से सपत्नीक सिर पर श्रीमद भागवत धारण कर नंगे पांव चल रहे थे।

भजन गायक तेजेंद्र हरजाई, चंद्र मोहन आनंद, प्रेम भाटिया, कपिल गोगिया श्री राधा कृष्ण के मधुर भजन सुनाकर भक्तों को झूमने को आतुर कर रहे थे। मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र चड्ढा ने बताया कि मंगलवार से प्रतिदिन सायं साढ़े चार बजे से आचार्य मधुर कृष्ण श्रीमद भागवत कथा करेंगे। कलश यात्रा का संचालन महामंत्री गोविंद मोहन ने किया। इस अवसर पर प्रधान अवतार मुनियाल, यशपाल मग्गो, राजू गोलानी, ओम प्रकाश सूरी, गुलशन नंदा, संजय मेहता, पवन मेंहदीरत्ता, तुषार खंडूजा, निशांत संगल, रुपेश सूरी, पंकज चांदना, विजेंद्र राठौर, मनीष भाटिया, बृजेश भाटिया, अजय कथूरिया, वीरेंद्र कपूर, कपिल गोगिया, भूपेन्द्र चड्ढा, महेश बजाज, गोपी गोगिया, पार्षद डाली रानी मोहन, किरण शर्मा, शालू सूरी, रुचि टुटेजा, सुदेश आनंद, ज्योति कोहली, सुमन दुआ, कमलेश मग्गो, प्रेम टुटेजा मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: मंगल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव