ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनसंविधान के मूल्यों पर निबंध प्रतियोगिता कृष, निधि, ऋतु ने जीते

संविधान के मूल्यों पर निबंध प्रतियोगिता कृष, निधि, ऋतु ने जीते

जैन धर्मशाला में उठेंगे भारत के वास्ते निबंध प्रतियोगिता के फाइनल में कृष कुमार, निधि गौतम और ऋतु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार जीते।...

संविधान के मूल्यों पर निबंध प्रतियोगिता कृष, निधि, ऋतु ने जीते
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 18 Sep 2022 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जैन धर्मशाला में उठेंगे भारत के वास्ते निबंध प्रतियोगिता के फाइनल में कृष कुमार, निधि गौतम और ऋतु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार जीते। विजेताओं के साथ 17 प्रतिभागी और फाइनल में भागीदारी करने वाले युवाओं को भी ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिए गए। विजेताओं को मुख्य अतिथि अपर श्रम आयुक्त अनिल पेटवाल ने सम्मानित किया।

श्री इंद्रमणि बडोनी चैरिटेबल फाउंडेशन और चेतना आंदोलन ने संविधान के मूल्यों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें दून के अलग अलग मज़दूर बस्तियों के करीब 100 युवाओं ने प्रतियोगिता में भागीदारी कर संविधान के मूल्यों पर निबंध लिखा था। एडवोकेट चंद्रकला, कवि राजेश सकलानी, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के विजय भट्ट ने निबंधों का आंकलन किया। फाइनल में चंद्रकला, विजय भट्ट और शिक्षाविद् चित्रा गुप्ता ने बच्चों से इंटरव्यू लिया। हर बच्चे को इंटरव्यू के आधार पर भी अंक दिए। प्रतियोगिता में सिर्फ वे युवा भागीदारी कर सकते थे। इनके परिवार मज़दूर बस्ती में रहते हैं, या जिनके मां-पिता घरेलु या दिहाड़ी मज़दूर हों।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें