ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनदेहरादून का नाम क्या सच में बदल जाएगा? जानिए सच्चाई

देहरादून का नाम क्या सच में बदल जाएगा? जानिए सच्चाई

क्या वाकई में देहरादून का नाम बदलने वाला है? सुनने में तो यह भी आ रहा है कि सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है और जल्द ही इसका ऐलान भी हो जाएगा। अगर आप सोशल मीडिया पर इन सूचनाओं से घिरे हुए हैं तो ये...

देहरादून का नाम क्या सच में बदल जाएगा? जानिए सच्चाई
देहरादून, प्रमुख संवाददाताFri, 28 Jul 2017 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

क्या वाकई में देहरादून का नाम बदलने वाला है? सुनने में तो यह भी आ रहा है कि सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है और जल्द ही इसका ऐलान भी हो जाएगा। अगर आप सोशल मीडिया पर इन सूचनाओं से घिरे हुए हैं तो ये सच्चाई जाननी आपके लिए जरूरी है।

सोशल मीडिया जो न कर डाले वो कम। पिछले कुछ दिनों से देहरादून के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर एक शिगुफा उछला। कुछ ही समय में यह मैसेज अफवाह बन गया और अफवाह को ऐसे पंख लगे कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को खुद इसपर बयान जारी करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि, देहरादून का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। शहर का नाम बदलने की सारी खबरें आधारहीन हैं। बीते गुरुवार सुबह चर्चा चली थी कि सरकार देहरादून का नाम बदलने जा रही है।

नया नाम द्रोणनगर होगा। धीरे-धीरे सोशल मीडिया से निकलकर यह अफवाह टीवी चैनलों पर चल पड़ी। इसके पीछे भाजपा महानगर संगठन के उस प्रस्ताव को भी आधार बनाया जा रहा था, जिसमें शहर का नाम बदले की सिफारिश की गई थी। हाल के वर्षों में भाजपा ने हरियाणा में गुडगांव का नाम भी बदलकर गुरुग्राम किया। इसे देखते हुए लोग मान बैठे के देहरादून द्रोणनगर हो सकता है। नाम परिवर्तन की तारीखों की भी घोषणाएं होने लगी। चर्चाओं का अफवाह बनते देख कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का माथा ठनका और तत्काल इस मुद्दे को मुख्यमंत्री की जानकारी में लाया गया। मुख्यमंत्री का ट्वीट आने के बाद जाकर अफवाहें शांत हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें