
श्री श्याम सुंदर मंदिर से निकली प्रभात फेरी
संक्षेप: चंद्र मोहन आनंद, गौरव कोहली, प्रेम भाटिया, सुरेंद्र वागला और डाली रानी मोहन ने भक्ति रस से ओत-प्रोत भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। स
पटेल नगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर से कार्तिक मास की प्रभात फेरी का शुभारंभ सोमवार सुबह पांच बजे किया गया। कालिका भवन के ट्रस्टी एवं पूर्व अध्यक्ष उमेश मिनोचा ने धर्म ध्वजा की पूजा-अर्चना कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। प्रभात फेरी मंदिर की परिक्रमा करते हुए पूर्वी पटेल नगर, रामलीला मैदान, सहारनपुर रोड, पुरानी चुंगी और शिव कॉलोनी से होते हुए गुरु रोड स्थित मनभावन विवाह स्थल तक पहुंची।वहां आयोजित सत्संग में भजन गायकों तेजेन्द्र हरजाई, भूपेन्द्र चड्ढा, गोविंद मोहन, अवतार मुनियाल, चंद्र मोहन आनंद, गौरव कोहली, प्रेम भाटिया, सुरेंद्र वागला और डाली रानी मोहन ने भक्ति रस से ओत-प्रोत भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

सत्संग के उपरांत सामूहिक आरती, प्रार्थना एवं अरदास की गई, जिसके बाद भंडारा प्रसाद का वितरण हुआ। प्रभात फेरी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र चड्ढा ने बताया कि बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशाल प्रभात फेरी, सुंदर झांकी और पवित्र ज्योत के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, वीरेंद्र कपूर, गुलशन नंदा, विनोद कपूर, राजू गोलानी, सोनिया गोयल, नीना भसीन, रुचि टुटेजा, वीरेंद्र डोभाल, मधु साहनी, मधु माटा, उमेश मिनोचा, यशपाल मग्गो, दिनेश सूरी, मिनी जायसवाल, पिंकी अग्रवाल, सुनीता चितकारा, गोपी और ओमप्रकाश सूरी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




