
जनता दरबार में पारिवारिक विवाद के मामले, कार्रवाई के दिए निर्देश
ऋषिकेश में 75 वर्षीय विधवा महिला कृष्णा देवी ने अपनी संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की। मामले की जांच एसपी ग्रामीण को सौंपी गई है। एडीएम ने भरण पोषण एक्ट के तहत...
फोटो...-ऋषिकेश निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला की संपत्ति कब्जाने का मामला, एसपी को सौंपी जांच, -बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी को मिलेगा न्याय, एसडीएम कोर्ट में भरण पोषण एक्ट में वाद दर्ज, जनता दर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंचे 134 फरियादी, अधिकांश का मौके पर ही समाधान देहरादून। जनता दरबार में पारिवारिक विवादों से जुड़े शिकायतें रहीं। परिजनों ने रिश्तेदारों पर जमीन कब्जा करने की नीयत पर मारपीट और धमकाने, एडीएम ने भरण पोषण एक्ट के तहत वाद दर्ज करते हुए मामले का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया।

जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, सीमांकन, अतिक्रमण, मार-पीट, प्रमाण पत्र, आपदा से क्षतिपूर्ति सहायता, आर्थिक सहायता, भरण पोषण, सामाजिक सुरक्षा योजना आदि से जुड़ी 134 समस्या/शिकायतें दर्ज हुई। एडीएम ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया। साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ऋषिकेश निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी ही बेटी के पुत्र पर उनकी संपत्ति कब्जाने की नीयत से उन्हें जान से मारने की धमकी देने और रोज मारपीट करने की शिकायत की। एडीएम ने एसपी ग्रामीण को तत्काल मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सुद्धोकवाला निवासी महिला ने बड़े बेटे पर उत्पीड़न करने, देखभाल न करने और छोटे भाई की मृत्यु के बाद उसके हिस्से की जमीन कब्जाने के लिए मारपीट की शिकायत की। एडीएम ने विकासनगर एसडीएम को भरण पोषण एक्ट के तहत वाद दर्ज करते हुए मामले का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। बल्लुपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दामाद द्वारा उनके मकान पर कब्जा करने और मारमीट करने का आरोप गाया। एसपी सिटी को मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।अजबपुरखुर्द निवासियों ने सीवर लाइन कार्य, पुलिया का नव निर्माण, सड़क एवं नालियों के निर्माण कार्य पूरा न होने की शिकायत की।रायपुर निवासी संदीप कुमार पाल ने प्रॉपर्टी डीलर पर धोखाधड़ी करने और पैसे न लौटाने की शिकायत पर सीओ पुलिस को विधिवत कार्रवाई करने को कहा गया --- पति की दोनों किडनी खराब: महिला मोथरोवाला निवासी ने अपनी तंग आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बताया कि उसकी तीन बेटियां है। पति की दोनों किडनी खराब हैं। बच्चों की परवरिश एवं पढ़ाई रुक गई है। नत्थनपुर निवासी महिला ने पति के मृत्यु के बाद अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर अपर जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को मामले की जांच कर आर्थिक सहायता को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ----

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


