Dehradun News: जिम्प पायनियर स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: देहरादून में जिम्प पायनियर स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि दीपक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों ने नृत्य और भजन प्रस्तुत किए, जबकि छोटे बच्चे राधा-कृष्ण के वेशभूषा में सजे। दीपक कुमार ने छात्रों को धार्मिक और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आग्रह किया।
जिम्प पायनियर स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
Dehradun News: देहरादून। जिम्प पायनियर स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृत शिक्षा, जनगणना, उत्तराखंड शासन सचिवालय के सचिव दीपक कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और श्रीकृष्ण वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं को प्रस्तुत किया। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि दीपक कुमार ने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, धर्म, कर्तव्य और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने अतिथि का आभार जताया।
ये भी पढ़ें:Dehradun News: रुड़की में न्यू सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
आयोजन ने विद्यालय परिसर को भक्ति और उल्लास से भर दिया।


