रुड़की में तहसील दिवस पर अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
रुड़की में तहसील दिवस के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। तहसीलदार विकास अवस्थी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रुड़की। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ विभागीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा। सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान तहसीलदार विकास अवस्थी, एबीडीओ सुभाष सैनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Maheshwar Prasad Singhशार्ट बायो : महेश्वर सिंह बीते नौ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे हिन्दुस्तान अखबार में हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में टीम लीडर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
महेश्वर सिंह को पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव हैं। वर्तमान में वह प्रतिष्ठित हिन्दुस्तान अखबार में हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में टीम लीडर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वर्ष 2023 से इस भूमिका में रहते हुए अपराध के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
महेश्ववर ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में दैनिक जनवाणी और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2020 से प्रतिष्ठित हिन्दुस्तान अखबार से जुड़ा। वर्तमान में रुड़की सेंटर में टीम लीडर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन मास कम्युनिकेशन में पूरा करने के कारण पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छी समझ एवं पकड़ है। इसी वजह से क्राइम, आईआईटी, नगर निगम जैसे बीट पर अच्छी कमांड है।
विजन और अपराध रिपोर्टिंग
साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट, पुलिस, कोर्ट, अपराध से जुडी घटना क्रम, नगर निगम, आईआईटी से जुड़ी विषयों पर महेश्वर सिंह की गहरी समझ है। उन्होंने कई एक्सक्लूसिव खबरें भी घटनाक्रम से जुड़ी दिए हैं। महेश्वर का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्य परखता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक प्रामाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
क्राइम, कोर्ट, नगर निगम, आईआईटी, सीबीआरआई, एनआईएच, राजनीति आदि रिपोर्टिंग।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


