Dehradun News: 400 युवाओं को नौकरी का मौका, 16 सितंबर को हरिद्वार में लगेगा रोजगार मेला
Dehradun News: हरिद्वार में 16 सितंबर को रोजगार मेला होगा, जिसमें स्थानीय औद्योगिक इकाइयाँ भाग लेंगी। करीब 400 पदों के लिए युवाओं को अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को बायोडाटा, फोटो और सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। यह मेला सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में शुरू होगा।

Dehradun News: हरिद्वार। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 16 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में हरिद्वार क्षेत्र की करीब सात से आठ औद्योगिक इकाइयां प्रतिभाग करेंगी और करीब 400 रिक्त पदों पर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर, स्नातक और परास्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। औद्योगिक इकाइयों की संख्या में बदलाव भी हो सकता है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए बायोडाटा की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र और सेवायोजन प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।


