सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में जयघोष के साथ हुआ जलाभिषेक
देहरादून। कार्यालय संवाददाता सावन मास के दूसरे सोमवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में सामूहिक रुद्राभिषेक व जयघोष के साथ जलाभिषेक हुआ। तड़के से ही मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। जलाभिषेक...
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनMon, 02 Aug 2021 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें
सावन मास के दूसरे सोमवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में सामूहिक रुद्राभिषेक व जयघोष के साथ जलाभिषेक हुआ। तड़के से ही मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। जलाभिषेक का सिलसिला दिन तक चलता रहा। शाम की आरती व पूजा से पहले शिवलिंगा का श्रृंगार किया गया। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में फलों से शिवलिंग का श्रृंगार किया गया। कालिका मंदिर, बंजारावाला शिव मंदिर, धर्मपुर प्राचीन शिव मंदिर, रायपुर शिव मंदिर समेत अनेक शिवालयों में जलाभिषेक किया गया।