नवगठित कार्यकारिणी ने व्यापारी हितों की रक्षा का लिया संकल्प
Mar 02, 2026 01:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
हरिद्वार के जगजीतपुर में नवगठित व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह और होली मिलन महोत्सव आयोजित किया गया। अध्यक्ष अर्क शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा और क्षेत्र के व्यापारिक विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
हरिद्वार। जगजीतपुर में नवगठित जगजीतपुर व्यापार मंडल लक्सर रोड स्थित शीतल बैकनवट हॉल में शपथ ग्रहण समारोह और होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। मंडल के अध्यक्ष अर्क शर्मा, महामंत्री शुभम वालिया, कोषाध्यक्ष रोहन वालिया, उपाध्यक्ष आकाश वालिया और सचिव अर्जुन सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा एवं क्षेत्र के व्यापारिक विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



