आईटीबीपी अकादमी मसूरी में भव्य पासिंग आउट परेड आज
-133 नव दीक्षित अधिकारी देश सेवा के लिए तैयार मसूरी, वरिष्ठ संवाददाता। भारत-तिब्बत सीमा

मसूरी, वरिष्ठ संवाददाता। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी ) अकादमी मसूरी में आज 133 नव दीक्षित अधिकारी देश की मुख्यधारा में शामिल होकर राष्ट्र सेवा की शपथ लेंगे। बल की मुख्यधारा में शामिल होने वाले इन जांबाज अधिकारियों में 132 सहायक सेनानी (असिस्टेंट कमांडेंट) और 1 महिला उप-सेनानी (विशेषज्ञ चिकित्सक) शामिल हैं। ये देश के विभिन्न राज्यों से संबंध रखते हैं। भव्य दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे, जो परेड की सलामी लेंगे। इसके साथ ही वे प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जांबाज अधिकारियों को 'गृहमंत्री स्वोर्ड ऑफ ऑनर' और अन्य प्रतिष्ठित ट्रॉफियों से सम्मानित करेंगे।
कठिन आधार प्रशिक्षण के दौरान इन युवा अधिकारियों को युद्ध कौशल, आधुनिक शस्त्र संचालन, शारीरिक सहनशक्ति, खुफिया आसूचना, मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन, कानून और मानवाधिकार जैसे महत्वपूर्ण सैन्य व पुलिस विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया है। इस अवसर पर महानिदेशक (आईपीए-आईटीबीपी शत्रुजीत कपूर सहित कई सैन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह का समापन हिमवीरों के शानदार बैंड प्रदर्शन के साथ होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


