Dehradun News: युवाओं में सेवा और संवेदना की भावना विकसित करना जरूरी : खजानदास

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Dehradun News: फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला में शनिवार को हुए कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी अरविं

Dehradun News: युवाओं में सेवा और संवेदना की भावना विकसित करना जरूरी : खजानदास

Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला में शनिवार को हुए कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी अरविंद मेनन और समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने छात्र-छात्राओं की रंगोली, लेखन प्रतियोगिता और चित्रकला प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।अरविंद मेनन ने विद्यार्थियों के रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षकों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से महापुरुषों के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। खजानदास ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं में वर्ष 2047 तक भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की सोच मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, वंचित, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संवेदना, सेवा और सहयोग की भावना विकसित करने को कहा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार, श्याम अग्रवाल, आदित्य चौहान, सुनीता मजखोला, पूनम शर्मा और प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: युवाओं में सेवा और संवेदना की भावना विकसित करना जरूरी : खजानदास