स्विफ्ट डिजायर कार से मिला 315 बोर का तमंचा

Apr 08, 2026 03:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

ऋषिकेश में कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हरियाणा के वाहन चोर इमरान को गिरफ्तार किया। इमरान ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। आरोपी के पास से फर्जी नंबर प्लेट और हथियार बरामद हुए हैं। इमरान ने एक महीने पहले ऋषिकेश से एक डंपर चुराने की बात स्वीकार की।

स्विफ्ट डिजायर कार से मिला 315 बोर का तमंचा

ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हरियाणा के एक शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। कोतवाली पुलिस के मुताबिक एसएसपी देहरादून के निर्देश पर 7 अप्रैल की रात ऋषिकेश पुलिस जंगलात बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रानीपोखरी की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर कार चालक वाहन मोड़कर तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी और सरकारी वाहन से पीछा शुरू किया।

काली मंदिर के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई। इसके बाद आरोपी कार छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा और पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। जिसकी पहचान इमरान निवासी ग्राम सुडाका जिला नूह मेवात हरियाणा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कार से हरियाणा की मूल नंबर प्लेट बरामद हुई, जबकि गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस ने आरोपी से 315 बोर का तमंचा, एक जंदा कारतूस एक खोखा फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद की है। पूछताछ में इमरान ने कुबूल किया कि उसने एक महीने पहले अपने साथी के साथ मिलकर ऋषिकेश क्षेत्र से एक डंपर चोरी किया था। जिसे वह मेवात ले गया था। वह दोबारा ऋषिकेश में वाहन चोरी की रेकी करने आया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण पकड़ा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।