लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


सात दिवसीय योग महोत्सव में 20 हजार से अधिक योग साधक लेंगे हिस्सा देहरादून, मुख्य संवाददाता।
LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का एक मार्च से ऋषिकेश में आयोजन होने जा रहा है। इस योग महोत्सव में देश के दिग्गज योग गुरु हिस्सा लेंगे। सात दिवसीय योग महोत्सव में 20 हजार से अधिक योग साधक हिस्सा लेंगे।
एमडी जीएमवीएन विशाल मिश्रा ने कहा कि ऋषिकेश में एक से सात मार्च के बीच होने जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में धर्म, आध्यात्म और योग जगत के जाने माने गुरुओं और योगाचार्य का भी सानिध्य मिलेगा। योग महोत्सव में स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी आत्मस्वरूप, जया किशारी, अक्षत गुप्ता का मार्गदर्शन मिलेगा। इसके साथ ही प्रतिदिन शाम को होने वाले सांस्कृतिक समारोह में इंडियन ओशियन, प्रेम जोशुआ, ज्योति नूरान, नरेंद्र सिंह नेगी और उत्तराखंडी लोक नृत्यों की प्रस्तुति होगी। अलग अलग सत्रों में ग्रैंड मास्टर अक्षर, योगी अभिषेक सोती, योगिनी उषा माता, डॉ लक्ष्मी नारायण जोशी, डॉ अर्पिता नेगी, योगिनी उर्मिला पांडेय और मेघा चौधरी भी लैक्चर देंगी। प्रतिदिन देश विदेश के योगाचार्यों द्वारा साधकों और योग प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराये जाएंगे।
पिछले साल 42 देशों के 890 विदेशी मेहमान आए
ऋषिकेश में तीन दशक से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन हो रहा है। पिछले साल 42 देशों के 890 विदेशी मेहमानों ने महोत्सव में हिस्सा लिया। इस बार यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। महोत्सव में हिस्सा लेने को ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी पंजीकरण किए जा रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण https://gmvnonline.com पर किया जा सकता है। इस बार योग महोत्सव ग्रीन थीम पर आयोजित किया जा रहा है, इसलिए महोत्सव से पहले और बाद में आयोजन स्थल और गंगा तट पर विशेष सफाई अभियान संचालित किया जाएगा।
‘ऋषिकेश, सदियों से योग की भूमि रही है। देश- विदेश के योग साधक इसीलिए ऋषिकेश खींचे चले आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान में भी योग की अहम भूमिका है। इसलिए सरकार ऋषिकेश में योग गतिविधियों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रही है। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव इसी दिशा में एक कदम है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।