जल संरक्षण में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाएं सम्मानित

Mar 08, 2026 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता महिला दिवस पर रविवार को सर्वे चौक स्थित

जल संरक्षण में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाएं सम्मानित

फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददातामहिला दिवस पर रविवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में जल महोत्सव पखवाड़े के तहत नीर नारी शक्ति सम्मान-2026 समारोह का आयोजन किया गया। राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, देहरादून की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। पेयजल विभाग में कार्यरत महिला अभियंताओं और राज्य के विभिन्न जनपदों से आई महिलाओं ने पेयजल, स्वच्छता और जल संरक्षण के क्षेत्र में अपने अनुभव और विचार साझा किए। जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से आए बदलावों पर भी चर्चा की गई।

एक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया, जिसके माध्यम से यह दर्शाया गया कि घर-घर नल से जल पहुँचने से जलजनित बीमारियों में कमी आई है। ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के जीवन में सकारात्मक सामाजिक व आर्थिक बदलाव हुए हैं। पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने वाली ग्राम प्रधानों, जल सखियों, ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति की सदस्यों, पर्यावरण सखियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मिशन निदेशक रोहित मीणा, अधीक्षण अभियंता सुनील तिवारी, अधिशासी अभियंता अनंत सिंह सैनी, अधीक्षण अभियंता मिशा सिन्हा, अधिशासी अभियंता कंचन रावत आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।