साहिया में महिलाओं और किशोरियों की दी माहवारी से जुड़ी जानकारी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस पर बाल विकास परियोजना विकासनगर ने केदारवाला आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें किशोरियों और महिलाओं ने भाग लिया। अंजू बडोला ने माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य और सावधानियों के बारे में जानकारी दी। वेंडिंग मशीनों और सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता की जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान नफीसा बेगम ने जागरूकता पर जोर दिया।

साहिया में महिलाओं और किशोरियों की दी माहवारी से जुड़ी जानकारी

साहिया। अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना विकासनगर की ओर से केदारवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नफीसा बेगम एवं वार्ड सदस्य शाइस्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बडोला ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को माहवारी से जुड़ी स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में वेंडिंग मशीन एवं सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि किशोरियों और महिलाओं को आवश्यक सुविधाएं आसानी से मिल सकें। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

ग्राम प्रधान नफीसा बेगम ने भी माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता मंजू एवं शाहजहां ने भी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।इस अवसर पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर ब्रह्मी तोमर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिंद्रा, शाहना, नसीमा, शाहीना, शमशाद, रजनी और शाहजहां सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।