डेटा तकनीक और कानून के नए समीकरण पर किया मंथन

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

आईएमस यूनिसन विश्वविद्यालय के विधि संकाय में चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। सम्मेलन में डेटा तकनीक और कानून के नए समीकरण, स्वास्थ्य सेवा और व्यापार में उभरती प्रौद्योगिकियों की कानूनी चुनौतियों पर चर्चा की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी लेखी ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की।

डेटा तकनीक और कानून के नए समीकरण पर किया मंथन

आईएमस यूनिसन विश्वविद्यालय के विधि संकाय में शुक्रवार को चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें डेटा तकनीक और कानून के नए समीकरण पर मंथन किया गया। स्वास्थ्य सेवा, व्यापार व वाणिज्य में उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग से उत्पन्न कानूनी, नैतिक और विनियामक चुनौतियां विषय पर आधारित यह दो दिवसीय सम्मेलन नाइजीरिया के स्काईलाइन विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र की मुख्यअतिथि सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने विवि परिसर में स्थित स्मृति दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ती तकनीक के दौर में मजबूत और संतुलित कानूनी ढांचे की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि कानून और तकनीक का संतुलन ही पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुशासन की नींव है। उन्होंने एआई स्वचालन से उत्पन्न कानूनी व नैतिक चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मेलन में विभिन्न संस्थानों से सौ से अधिक शोध सार प्राप्त हुए हैं। सम्मेलन में एआई की जवाबदेही, साइबर सुरक्षा समेत छह प्रमुख विषयों पर चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम का समापन संयोजक डॉ शुएम मोहम्मद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।