ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भविष्य के नेटवर्क से बदलेगी डिजिटल दुनिया

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

फोटो देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की ओर से

ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भविष्य के नेटवर्क से बदलेगी डिजिटल दुनिया

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की ओर से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भविष्य की उन्नत संचार तकनीकों पर मंथन हुआ। सम्मेलन में आने वाले समय में नेटवर्क अधिक स्मार्ट, तेज और अनुकूलनशील होंगे जैसे विषयों पर चर्चा हुई। दो दिवसीय सम्मेलन में दस तकनीकी सत्र हुए, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चिप डिजाइन, हेटेरोजीनियस चिपलेट आर्किटेक्चर, रीकॉन्फिगरेबल इंटेलिजेंट सरफेस, 5जी एडवांस्ड व 6जी संचार तकनीक, क्रायोजेनिक सिस्टम्स और उन्नत वायरलेस नेटवर्क जैसे विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में देश विदेश के विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से भाग लिया।संचार

मंत्रालय के नेशनल कम्युनिकेशंस अकादमी के निदेशक अतुल जोशी ने कहा कि 5जी एडवांस्ड और 6जी के युग में डिवाइस इंटेलिजेंस एक मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम बनाएगी। आईआईटी रुड़की के प्रो. सुदेब दासगुप्ता ने आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स में ऊर्जा दक्षता और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग का महत्व बताया। राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के महानिदेशक प्रो. मोहम्मद रिहान ने नवीकरणीय ऊर्जा के साथ स्मार्ट तकनीकों के समन्वय को जरूरी बताया। सम्मेलन के समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।सम्मेलन में यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डॉ. संतोष सर्राफ, कुलसचिव डॉ. नरेश शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. मो. इरफानुल हसन, प्रो. निकोला मार्केट्टी, डॉ. मृदुल गुप्ता, डॉ. अभय शर्मा, डॉ. चांदनी तिवारी, डॉ. साक्षी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।