Dehradun News: बालावाला और पटेलनगर की टीमें फाइनल में पहुंची
Dehradun News: देहरादून में एसजीआरआर एजुकेशन मिशन सहोदय इंटरस्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 11 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथि विजय नौटियाल और विशिष्ट अतिथि विजय मोहन थपलियाल शामिल हुए। फाइनल में बालावाला और पटेलनगर की टीमें आमने-सामने होंगी।

Dehradun News: देहरादून। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब में सोमवार को एसजीआरआर एजुकेशन मिशन सहोदय इंटरस्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता(सीनियर गर्ल्स) 2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में एसजीआरआर मिशन के विभिन्न विद्यालयों की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता 17 से 19 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। उद्घाटन समारोह में एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता विजय नौटियाल मुख्य अतिथि और विजय मोहन थपलियाल विशिष्ट अतिथि रहे। प्रधानाचार्या डॉ. राजेश अरोड़ा और स्पोर्ट्स ऑफिसर एसपी जोशी समेत खेल विभाग से जुड़े अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पूल-ए में बालावाला की टीम ने बिंदाल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं पूल बी में पटेलनगर की टीम ने वसंत विहार को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। अब बुधवार को होने वाले फाइनल में बालावाला और पटेलनगर की टीमें आमने सामने होंगी। मंगलवार को सीनियर बालक वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर डी.एस नेगी, उत्तम नेगी, कमल तिवारी, अमित पायल, बिजेंद्र भट्ट, रजनी रावत आदि मौजूद रहे।


