Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsIntensified Activities for Provincial Conference of Government Teacher Association
राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन को लेकर चर्चा

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन को लेकर चर्चा

संक्षेप:

नपदों से आए शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि अनुषांगिक संगठन में महामंत्री का पद अत्यंत महत्वपूर्ण होता ह

Jan 10, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

राजकीय शिक्षक संघ के जनपदीय एवं दोनों मंडलों के अधिवेशन संपन्न होने के बाद अब प्रांतीय अधिवेशन को लेकर संगठन में गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रांतीय महामंत्री पद के लिए प्रत्याशी तय करने के उद्देश्य से शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी में वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों तथा विभिन्न जनपदों से आए शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि अनुषांगिक संगठन में महामंत्री का पद अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए इस पद के लिए मजबूत संगठनात्मक अनुभव रखने वाला, आम शिक्षक के लिए सुलभ और संघर्षशील शिक्षक को प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विचार-विमर्श के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने जनपद देहरादून के निवर्तमान जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी के नाके नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कुलदीप कंडारी ने कहा कि वे अन्य जनपदों के समर्थक शिक्षकों से विचार-विमर्श कर शीघ्र ही अपनी सहमति से संगठन को अवगत कराएंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कंडारी का संगठन में लंबा अनुभव रहा है और वे विभिन्न जनपदों में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं। देहरादून के जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने प्रांतीय व मंडलीय कार्यकारिणी के साथ मिलकर शिक्षक आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई तथा निदेशालय स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, देहरादून जिला अध्यक्ष सुभाष झिल्डियाल, मंत्री अर्जुन पंवार, पूर्व विशेष सलाहकार प्रदीप चौधरी, लक्ष्मण सिंह कंडारी, शिशुपाल कंडारी और प्रदीप कुमार चौहान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित