Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsInspire Award Science Exhibition Project Competition Launch in Dehradun
जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

संक्षेप:

देहरादून में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज में दो दिवसीय जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. मुकुल कुमार सती और विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार ढोंडियाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Feb 09, 2026 02:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून। श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज, पथरी बाग में सोमवार को दो दिवसीय जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (DLEPC-2025) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. मुकुल कुमार सती, निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड एवं विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार ढोंडियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून ने विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मोहन डबराल व राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष झलडियाल के साथ संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें