9 फरवरी को इन्स्पायर्ड अवार्ड प्रतियोगिता में 235 छात्र वैज्ञानिक मॉडल करेंगे प्रस्तुत

Feb 07, 2026 12:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में 9 और 10 फरवरी को इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें छह विकासखंडों से 235 छात्र-छात्राएं अपने नवाचार और वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर 7 फरवरी को एक बैठक हुई, जिसमें मूल्यांकन नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की विशेषज्ञ टीम करेगी।

9 फरवरी को इन्स्पायर्ड अवार्ड प्रतियोगिता में 235 छात्र वैज्ञानिक मॉडल करेंगे प्रस्तुत

देहरादून। जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता 9 व 10 फरवरी को श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज में संपन्न होगी। जिसमें जनपद के छह विकासखंडों से चयनित 235 छात्र-छात्राए अपने नवाचार और वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर 7 फरवरी को मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जनपद समन्वयक सुधीर कांति ने बताया कि मॉडलों का मूल्यांकन नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की विशेषज्ञ टीम करेगी। कार्यक्रम में निदेशक मुकुल कुमार सती मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल सहित विभिन्न खंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।