80 दिव्यांगों को दी बैटरी वाली ट्राई साइकिल

Mar 11, 2026 12:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

रुड़की में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने दिव्यांगों के लिए बैटरी वाली ट्राई साइकिल का वितरण किया। मुख्य अतिथि दीपक रामचंद्र शेट ने दिव्यांगों को मुख्य धारा से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई अधिकारी और चिकित्सक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने उपकरणों के सही उपयोग के लिए दिव्यांगों को प्रेरित किया।

80 दिव्यांगों को दी बैटरी वाली ट्राई साइकिल
रुड़की। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से बुधवार को सिविल अस्पताल के ड्रग वेयरहाउस परिसर में दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र पर दिव्यांग को बैटरी वाली ट्राई साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने कहा कि दिव्यांगों को मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है। इसके लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने भी दिव्यांगों से इन उपकरणों का सही तरीके से इस्तेमाल करने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके मिश्रा, मनोज नवानी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।