इंडियन किसान यूनियन ने सरकार पर लगाए अनदेखी का आरोप
Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
हरिद्वार में इंडियन किसान यूनियन के अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने कहा कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता के पीछे जो कारण थे, वे पूरे नहीं हुए हैं। किसानों के मुद्दों पर संघर्ष होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हुई है। गेहूं का समर्थन मूल्य अन्य प्रदेशों के मुकाबले बहुत कम है।
हरिद्वार। इंडियन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने जिस कारण से भाजपा की सदस्यता ली थी वह कार्य नहीं हुए हैं। भाजपा में किसान नेताओं की अनदेखी होती है। अब किसानों के मुद्दों पर संघर्ष होगा। बिना सोचे समझे दायित्वधारी बना दिए गए हैं। प्रदेश में किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य अन्य प्रदेशों से बहुत कम घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री को किसानों ने संबंधित पत्र भी दिए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


