Indian Army Valor Celebrated with Shaurya Tiranga Yatra in Uttarakhand सैनिकों के सम्मान में दून में शौर्य तिरंगा यात्रा, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsIndian Army Valor Celebrated with Shaurya Tiranga Yatra in Uttarakhand

सैनिकों के सम्मान में दून में शौर्य तिरंगा यात्रा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज शौर्य स्थल चीड़बाग से शहीद स्मारक गांधी पार्क तक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सैन्य सम्मान...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनTue, 13 May 2025 06:45 PM
share Share
Follow Us on
सैनिकों के सम्मान में दून में शौर्य तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस के सम्मान में आज बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शौर्य स्थल चीड़बाग से शहीद स्मारक गांधी पार्क तक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विकास भवन सभागार में शौर्य यात्रा की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक की। कहा कि तिरंगा यात्रा से देश की एकता, अखंडता और सैन्य सम्मान का संदेश दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में शौर्य तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करने की अपील की है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मुकेश कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, सीईओ वीके ढौंढियाल, डीएसओ केके अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।