Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsIndian Army Honors Veterans and War Widows in Dehradun with Medical Aids and Recognition Events
सेना ने शहीद परिवारों को सम्मानित किया, उपकरण भी बांटे

सेना ने शहीद परिवारों को सम्मानित किया, उपकरण भी बांटे

संक्षेप:

देहरादून में भारतीय सेना की 14 इन्फैंट्री डिवीजन ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया और दिव्यांग पूर्व सैनिकों को चिकित्सा उपकरण दिए गए। सेना ने 28,000 पूर्व सैनिकों से संपर्क किया और उनकी समस्याओं का समाधान किया।

Jan 05, 2026 06:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय सेना की 14 इन्फैंट्री डिवीजन ने सोमवार को देहरादून में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान में दो कार्यक्रम किए। इस मौके पर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया और जरूरतमंद पूर्व सैनिकों को चिकित्सा उपकरण भी बांटे गए। मेजर जनरल नवीन महाजन (जीओसी, 14 इन्फैंट्री डिवीजन) के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुए। सेना की फैमिली वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्षा कुशा महाजन ने 23 वीर नारियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेना का परिवार हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम में बताया गया कि सेना की सतत मिलाप टीमों ने दिसंबर 2024 से अब तक देहरादून में 28,000 पूर्व सैनिकों से संपर्क किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीमें घर-घर जाकर करीब 6,000 पूर्व सैनिकों और 1,100 से ज्यादा विधवाओं से मिलीं। इस दौरान मिली 512 शिकायतों में से 93% का समाधान कर दिया गया है, जिनमें पेंशन और ईसीएचएस जैसे जरूरी मामले शामिल थे। मेजर जनरल नवीन महाजन ने दिव्यांग पूर्व सैनिकों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर, हीयरिंग एड और इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रदान किए। हवलदार कमल कुमार, ओम प्रकाश समेत कई जवानों को व्हीलचेयर मिली। वहीं सूबेदार सीएम जोशी को हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से इलेक्ट्रिक स्कूटर दिया गया। इसके अलावा पर्यावरण बचाने के लिए 10 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाई गई। जो सैन्य स्टेशन में बुजुर्गों और परिवारों को निशुल्क सेवा देंगे।