देश के वन क्षेत्र में 13,000 वर्ग किमी से अधिक का इजाफा

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि भारत के वन क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों में 13,000 वर्ग किमी का इजाफा हुआ है। 2014 में वन आवरण 7,01,673 वर्ग किमी था, जो 2026 में 7,15,342 वर्ग किमी तक पहुंच जाएगा। यह वृद्धि वनीकरण कार्यक्रमों और संरक्षण नीतियों का परिणाम है।

देश के वन क्षेत्र में 13,000 वर्ग किमी से अधिक का इजाफा

देहरादून । अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर देश के पर्यावरण क्षेत्र से उत्साहजनक तस्वीर सामने आई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि देश के वन क्षेत्र में 12 साल में 13,000 वर्ग किमी से अधिक का इजाफा हुआ है। शनिवार को एफआरआई में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये जानकारी साझा की। आंकड़ों के अनुसार देश का वन आवरण 2014 में 7,01,673 वर्ग किमी था। जो बढ़कर 2026 में 7,15,342 वर्ग किमी हो गया । जबकि कुल वन क्षेत्र 7,64,566 वर्ग किमी से बढ़कर 7,75,377 वर्ग किमी और कार्बन सिंक 1.97 बिलियन टन CO₂ समतुल्य से बढ़कर 2.29 बिलियन टन CO₂ समतुल्य हो गया।

रिपोर्ट के अनुसार, यह वृद्धि वनीकरण कार्यक्रमों, संरक्षण नीतियों और विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में बेहतर प्रबंधन का परिणाम है। बढ़ता वन क्षेत्र न केवल जैव विविधता को मजबूत करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी अहम भूमिका निभाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।