पौड़ी में संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए डॉक्टरों ने किया भ्रमण

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

पौड़ी के थलीसैण विकासखंड में गृह प्रसव को बढ़ावा देने के लिए चिन्हित क्षेत्रों में गृह भ्रमण किया गया। इस दौरान, 38 गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी. जांच की गई और 28 का अल्ट्रासाउंड किया गया। मातृत्व सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

पौड़ी में संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए डॉक्टरों ने किया भ्रमण

पौड़ी। संस्थागत प्रसव बढ़ाए जाने को लेकर विकासखंड थलीसैण के अंतर्गत जहां गृह प्रसव अधिक हैं वहां पर चिन्हित क्षेत्रों में गृह भ्रमण किया गया। इस दौरान त्रिपालीसैण, बगेली उपकेंद्र के ग्राम डूंगरी तल्ली, रिस्ती, रिखोली, कुंडील, कुचोली, ईडा नौगांव व चौरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थैलीसैंण से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंकिता रावत व डॉ पूजा पाटिल ने 38 गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी. जांच की।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि गृह भ्रमण के दौरान 28 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड पाये गए व अन्य 10 महिलाओं को निशुल्क खुशियों की सवारी 102 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण में अल्ट्रासाउंड के लिए बुलाया गया है, जिसके लिए 102 के जिला समन्वयक को निर्देशित किया गया है।

इसके अलावा संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व ए.एन.एम. को प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं के फॉलोअप के लिए निर्देशित किया गया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रावत ने बताया कि क्षेत्र में गृह भ्रमण के दौरान गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारजनों को संस्थागत प्रसव कराने हेतु प्रेरित किया गया, साथ ही मातृत्व सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। टीम में ए.एन.एम. माया रावत, जिला डाटा मैनेजर मनीष भट्ट, मनमोहन देवली, रविकांत उनियाल, दीपा भंडारी,रेखा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।