टेबल टेनिस के रोमांचक मुकाबलों में पौड़ी पैंथर्स का दमदार आगाज
फोटो उत्तराखंड टेबल टेनिस लीग देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। फील्ड क्रॉप द्वारा प्रस्तुत एवं दून यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम उत्तराखंड टे

फील्ड क्रॉप द्वारा प्रस्तुत एवं दून यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम उत्तराखंड टेबल टेनिस लीग-2026 का बुधवार को द टोंस ब्रिज स्कूल नंदा की चौकी में भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन विजय नागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष केके शर्मा, भारतीय टेबल टेनिस कोच प्रिंस विपोन तथा एशिया के प्रथम गोल्ड बैज रेफरी विपिन मेहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता चार टेबलों पर आयोजित की जा रही है, जहां पुरुष एवं महिला एकल, युगल, मिश्रित युगल तथा जूनियर वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं।
पहले दिन पौड़ी पैंथर्स ने ऊधम सिंह नगर लायंस को 12-9, पिथौरागढ़ प्राइड ने हरिद्वार हरिकेन्स को 11-10, चमोली चैलेंजर्स ने रुद्रप्रयाग निंजाज को 14-7 तथा अल्मोड़ा फाइटर्स ने नैनीताल स्पिनर्स को 11-10 गेम से हराया। रुद्रप्रयाग निंजाज ने नैनीताल स्पिनर्स को 12-9, हरिद्वार हरिकेन्स ने ऊधम सिंह नगर को 11-10 और पौड़ी पैंथर्स ने देहरादून स्मैशर्स को 12-9 गेम से शिकस्त दी। आयोजकों के अनुसार लीग का उद्देश्य प्रदेश में टेबल टेनिस को पेशेवर मंच उपलब्ध कराना और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


