सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का उद्घाटन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनफोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को श्रीदेव सुमन नगर

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को श्रीदेव सुमन नगर मंडल में सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों के कल्याण, उत्थान एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए परिषद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मौके पर मौजूद कैंट विधायक सविता कपूर ने आशा व्यक्त की कि यह कार्यालय पूर्व सैनिकों और परिषद के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा जनसेवा के कार्यों को ओर अधिक गति प्रदान करने का केंद्र बनेगा। इस अवसर पर दायित्वधारी ज्योति कोटिया भी उपस्थित रही।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


