
उत्तराखंड द्वितीय प्रादेशिक अंतर्जनपदीय वाहिनी पुलिस क्लस्टर-25 में 12 टीमों ने किया प्रतिभाग
नरेंद्र नगर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में हैंडबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें 6 जनपद, 3 पीएसी, 2 आईआरबी और 1 पीटीसी शामिल हैं। उद्घाटन मैच में पीएसी ने हैंडबॉल और बास्केटबॉल में जीत हासिल की।
नरेंद्र नगर। नरेंद्र नगर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय जनपद टिहरी गढ़वाल में उत्तराखंड द्वितीय प्रादेशिक अंतर्जनपदीय वाहिनी पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर-25 की बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि जिला अधिकारी नितिका खंडेलवाल द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में उच्च कोटि का अनुशासन बनाए रखते हुए खेल के सभी नियमों का पालन कर पूर्ण निष्ठा एवं स्पोर्ट्समैन स्पीड के साथ प्रतिभाग करेंगे तथा बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे। आयोजन सचिव निदेशक पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर अनंत शंकर ताकवाले द्वारा मुख्य अतिथि के साथ खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छह जनपद, 3 पीएसी वाहिनी, 2 आईआरबी वाहिनी एवं एक पीटीसी सहित कुल 12 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है प्रतियोगिता हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल खेल में टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
इसका समापन 9 दिसंबर 2025 को किया जाना है। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली टीमों द्वारा ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जाएगा। हैंडबॉल और बास्केटबॉल दोनों प्रतियोगिताओं का ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता 14 जनवरी 2025 को दार्जिलिंग में संपन्न की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल जोतराम जोशी, उप प्रधानाचार्य पीटीसी महाविद्यालय प्रकाश चंद्र, अस्मिता मंमगाई़ं, अखिलेश कुमार, मुकेश शर्मा, डॉ स्वर्णीजंली, स्वास्थ्य विभाग की टीम आदि। उद्घाटन मैच हैंडबॉल प्रतियोगिता में 31 पीएसी एवं आईआरबी द्वितीय के बीच खेला गया जिसमें 31 वाहिनी पीएसी ने 18-14 के अंतराल से मैच जीता। दूसरा मैच पीटीसी नरेंद्र नगर एवं चंपावत के बीच खेला गया जिसमें 15 -3 के स्कोर से पीटीसी नरेंद्र नगर ने जीत दर्ज की। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम मैच आईआरबी प्रथम एवं 31 वाहिनी पीएसी के बीच खेला गया जिसमें 13-2 के अंतराल से 31 वाहिनी पीएसी ने जीत प्राप्त की। दूसरा मैच 40 वाहिनी पीएसी एवं 46 वाहिनी पीएसी के बीच खेला गया जिसमें 39-37 के स्कोर से 46 वाहिनी पीएसी ने जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




