डीएम के हस्तक्षेप से वर्षों से लटका भूमि सीमांकन पूर्ण

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

-जनता दर्शन में फरियादी के पुनः पंहुचने पर डीएम ने पत्रावली की तलब

डीएम के हस्तक्षेप से वर्षों से लटका भूमि सीमांकन पूर्ण

प्रशासन की संजीदगी के कारण अवैध कब्जे का एक व्यक्ति की निजी भूमि सीमांकन की प्रक्रिया पूरी हो सकी है। डीएम सविन बंसल के हस्तक्षेप से वर्षों से लटका भूमि सीमांकन पूर्ण हो सका है। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में आयोजित जन दर्शन में शिकायतकर्ता उम्मेद सिंह ने प्रार्थना पत्रदिया था।उन्होंने बताया था कि उनके पुत्र उत्पल सिंह की निजी भूमि पर अवैध कब्जा हुआ है और उन्होंने भूमि सीमांकन का अनुरोध किया गया था। डीएम बंसल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यावाही के निर्देश दिए थे। उम्मेद सिंह द्वारा 06 अप्रैल को पुनः जन दर्शन में फरियाद लगाई कि उनके भूमि सीमांकन में किसी प्रकार का निर्णय नहीं हुआ है।

शिकायतकर्ता ने सीमांकन कार्य में विलंब किए जाने की शिकायत की। कहा कि उन्हें मानसिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।डीएम ने तहसील प्रशासन डोईवाला को तलब करते हुए 07 अप्रैल तक प्रकरण पर पूर्व में दिए गए निर्देशों के परिपालन में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। उत्पल सिंह द्वारा 22 अप्रैल 2025 को धारा 41 एलआर एक्ट के अंतर्गत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था, जिसके क्रम में तहसीलदार, डोईवाला द्वारा 26.जुलाई 2025 को जांच आख्या प्रस्तुत की गई थी। इसके उपरांत पत्र 25 सितंबर 2025 के माध्यम से दोनों पक्षों को सूचित किया गया था कि फसल कटाई के बाद नियमानुसार सीमांकन की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि राजस्व निरीक्षक द्वारा 11 मार्च को बक्सरवाला स्थित खसरा संख्या 132क, 138ख एवं 139 का सीमांकन कार्य संपन्न किया गया है। प्रस्तुत अभिलेखों के अनुसार खसरा संख्या 139, रकबा 0.4120 हेक्टेयर भूमि 04.03.1993 को क्रय की गई थी। प्रकरण में जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी), देहरादून की विधिक राय भी प्राप्त हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।