Dehradun News: चाय बागान जमीन पर कब्जे के प्रयास में कोर्ट के आदेश पर केस
Dehradun News: देहरादून में चाय बागान की जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास और प्रबंधक के साथ मारपीट के मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एक नेता सहित कई लोगों पर आरोप है कि उन्होंने प्रबंधक पर हमला किया और धमकी दी। मामले की जांच जारी है।

Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। चाय बागान की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास करने और पुलिस थाने के बाहर ही प्रबंधक के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने के मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में खुद को करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष बताने वाले एक नेता समेत कई नामजद व 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरकेडिया व हरबंसवाला टी-एस्टेट के प्रबंधक नीरज शर्मा निवासी सहस्रधारा रोड ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि आरकेडिया ग्रांट स्थित कंपनी की जमीन पर राहुल, जीतू उर्फ जितेंद्र, रामौतार, जगदीश, सावित्री देवी, गुड्डी देवी और शुभम ठाकुर जबरन अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
इसकी शिकायत पर सात जून 2025 को प्रेमनगर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। आरोप है कि थाने के गेट पर ही राहुल, जीतू, अमन, शुभम ठाकुर, मनीष, मिहिर मिश्रा, साहिल रावत और 10-15 अन्य लोगों ने अचानक प्रबंधक नीरज शर्मा पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। शिकायत के अनुसार शुभम ठाकुर ने खुद को करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष बताते हुए खुलेआम धमकी दी कि वह कोर्ट और कानून को नहीं मानता, वे लोग चाय बागान की जमीनों पर ऐसे ही कब्जा करेंगे। प्रबंधक ने एसएसपी कार्यालय में 25 जून 2025 और 14 मार्च 2026 शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पीड़ित ने अदालत की शरण ली। चतुर्थ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश बुधवार को प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ षड्यंत्र रचने, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और अवैध अतिक्रमण के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Ankit Kumar Chaudharyशॉर्ट बायो : अंकित कुमार चौधरी पिछले 15 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में विश्वसनीय और अनुभवी नाम हैं। वर्तमान में वह HT Group के दैनिक हिन्दुस्तान में देहरादून में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव:
अंकित चौधरी उत्तराखंड की क्राइम रिपोर्टिंग में एक प्रतिष्ठित नाम है। वर्ष 2011 में देहरादून से प्रत्रकारिता की शुरुआत की। अंकित ने क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, जिला प्रशासन और रक्षा (डिफेंस) जैसे चुनौतीपूर्ण और गंभीर बीट्स पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। पत्रकारिता के प्रति उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है। वे केवल समाचार रिपोर्ट नहीं करते, बल्कि उन 'ऑफबीट' और मानवीय संवेदनाओं वाली कहानियों को खोजने में विश्वास रखते हैं जो अक्सर मुख्यधारा की सुर्खियों से दूर रह जाती हैं।
कॅरियर का सफर
अंकित ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2011 में 'हिन्दुस्तान' के साथ बतौर रिपोर्टर की थी, जहां उन्होंने शुरुआती दौर में परिवहन और मंडी जैसी बीट से मुख्यधारा की पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद 2013 से 2014 तक 'अमर उजाला' में रहते हुए उन्होंने क्राइम रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं। 2014-15 में 'आईनेक्स्ट' (दैनिक जागरण समूह के दैनिक बाइलिंगुअल ) में सब-एडिटर के रूप में डेस्क और फील्ड का अनुभव लेने के बाद मई 2015 में पुनः 'हिन्दुस्तान' से जुड़े। पिछले नौ वर्षों से वे इसी संस्थान में अपराध,सीबीआई, कोर्ट, ईडी, विजिलेंस, जेल, डिफेंस फोर्सेस और प्रशासन जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अंकित ने पश्चिमी यूपी से स्कूलिंग के बाद देहरादून से बीबीएस की डिग्री ली। इसके बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और वर्ष 2022 में रक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठित 'डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स' को किया है। उनका पेशेवर सफर अमर उजाला और आईनेक्स्ट जैसे संस्थानों से होकर गुजरा है, जिससे उन्हें जमीनी रिपोर्टिंग और संपादकीय बारीकियों की गहरी समझ मिली है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अपराध रिपोर्टिंग
बीबीए और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण अंकित मैनेजमेंट और पत्रकारिता का संयोजन हैं। पश्चिमी यूपी मूल के चलते अपराध की समझ भी बेहतर है। इसी वजह से बीट पर कमांड होने के साथ एक्सपर्ट वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन स्टोरियां लिख रहे हैं
एंटरटेनमेंट और विजन
अंकित का मानना है कि आधुनिक युग में तकनीकी पकड़ के साथ रिपोर्टिंग के विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच, अंकित स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देते हैं। सुबह व्यायाम करना पसंद है। उन्हें यात्रा करना और खाली समय में पुस्तकें पढ़ना पसंद है। क्रिकेट खेलना और देखना पसंद करते हैं।
विशेषज्ञता
क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, ईडी, सेना और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग के साथ एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


