प्रेमनगर में अवैध गैस रिफिलिंग पकड़ी, मुकदमा दर्ज
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर में पुलिस और पूर्ति विभाग ने अवैध गैस रिफिलिंग का खुलासा किया। महिला रीमा को घरेलू सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में गैस भरते हुए पकड़ा गया। उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर में पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने मिलकर अवैध गैस रिफिलिंग का खुलासा किया है। अवैध रिफिलिंग कर रही महिला के खिलाफ सोमवार रात प्रेमनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि सोमवार को एक सूचना पर पूर्ति निरीक्षक नवीन कुमार, लोकेश पंत, होशियार सिंह और पुलिस संजय कुमार ने ठाकुरपुर में एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान आरोपी महिला रीमा निवासी बल्लीवाला चौक को 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के छोटे सिलेंडरों में गैस रिफिल करते हुए पकड़ा। पकड़े जाने पर महिला ने तर्क दिया कि वह गरीब लोगों के छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का काम करती है।
मौके से एक घरेलू गैस सिलेंडर, दो छोटे सिलेंडर और रिफिलिंग किट बरामद की गई। इसके बाद आरोपी महिला के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


