अवैध कब्जों पर विधायक ले लिया संज्ञान, तहसीलदार ने किया निरीक्षण
सेलाकुई में अवैध कब्जों के खिलाफ लोगों ने विधायक से शिकायत की। विधायक ने तहसीलदार को अवैध कब्जों का निरीक्षण करने का आदेश दिया। आसन और स्वारना नदियों के किनारे अवैध प्लॉटिंग हो रही है। विधायक द्वारा सख्त कार्रवाई के आदेश पर जल्द कार्रवाई करने की बात कही गई।
सेलाकुई। नगर पंचायत सेलाकुई में अवैध कब्जों को लेकर लोगों ने की क्षेत्रीय विधायक से शिकायत की। विधायक के आदेश पर नगर सेलाकुई में आसन नदी और स्वारना नदी किनारे हो रहे अवैध कब्जों का तहसीलदार ने निरीक्षण किया। नगर पंचायत सेलाकुई में अवैध कब्जेधारियों के हौसले बुलंद हैं। सेलाकुई स्थित आसन नदी और स्वारना नदी में अवैध कब्जे हो रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर आसन नदी किनारे जलमग्न भूमि पर अवैध प्लॉटिंग भी की जा रही जहां। ₹100 के स्टांप पर जमीनें बेची जा रही। ज़मीन खुर्द बुर्द करने का। बड़ा खेल चल रहा कई बार लोगों द्वारा शिकायतें भी की गई लेकिन कार्रवाई न होने के कारण आज नगर के कई लोग विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से मिले तत्काल विधायक द्वारा फ़ोन पर ही तहसीलदार को अवैध कब्जाधारियों अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए जिस पर तहसीलदार विवेक राजौरी द्वारा नगर सेलाकुई पहुँच आसन नदी और स्वारना नदी किनारे हो रहे अवैध कब्जों को देखा व जल्द कार्रवाई करने की बात कही ।
जिस पर तहसीलदार द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सेलाकुई रमेश पाठक से भी फ़ोन पर बात की गई। अवैध कब्जाधारियों और अवैध प्लॉटिंग करने वालों को चिह्नित कर जल्द टीम गठित कर ठोस।कार्रवाई करने की बात कही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




