Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsIllegal Animal Slaughter in Claymont Area Police Launch Manhunt
क्लेमेनटाउन में खुलेआम पशुकटान
क्लेमेनटाउन क्षेत्र में कुछ लोगों ने प्रतिबंधित पशु कटान किया। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गए। मौके से एक पशु का शव बरामद किया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों...
Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 28 Dec 2024 04:28 PM
क्लेमेनटाउन क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा खुलेआम प्रतिबंधित पशु कटान किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हो गया। मौके से एक पशु का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि चांचल पुल कच्ची सड़क नदी किनारे कुछ लोगों पशु काट रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस के आता देख आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने पशु के शव के सैंपल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।