आईआईटी रुड़की के लापता पीएचडी छात्र का शव नहर में मिला

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

रुड़की में आईआईटी के पीएचडी छात्र मोहित कुमार का शव आसफनगर झाल नहर में मिला। मोहित तीन दिन से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आत्महत्या की आशंका जताई। मामले की जांच जारी है और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

आईआईटी रुड़की के लापता पीएचडी छात्र का शव नहर में मिला

रुड़की। आईआईटी के पीएचडी छात्र मोहित कुमार का शव रुड़की के आसफनगर झाल नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। मोहित पिछले तीन दिनों से कैंपस से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।मोहित मूल रूप से नैनीताल का निवासी बताया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।