इग्नू ने 39वां दीक्षांत समारोह मनाया
Apr 07, 2026 12:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. रमाकांत पांडेय ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उपाधिधारकों को उपाधि दी गई और इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
देहरादून। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में मंगलवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि व कुलपति उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार प्रो. रमाकांत पांडेय ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपाधिधारकों को उपाधि प्रदान की गई। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान इग्नू के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


