Dehradun News: विकासनगर में शिक्षकों को डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण दिया

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: विकासनगर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर में शिक्षकों को आईसीटी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है। इसमें कंप्यूटर संचालन, तकनीकी संसाधनों का उपयोग, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के शैक्षणिक टूल्स का प्रशिक्षण शामिल था।

विकासनगर में शिक्षकों को डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण दिया

Dehradun News: विकासनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर में शिक्षकों को आईसीटी प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिनो तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान शुक्रवार को कंप्यूटर संचालन,कंप्यूटर के प्रभावी उपयोग, आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रयोग, डिजिटल कौशल विकास तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है।

प्रशिक्षण की जानकारी

ब्लॉक समन्वयक संतोषी नौटियाल ने कहा कि बदलते समय में तकनीक आधारित शिक्षा की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में शिक्षकों को डिजिटल संसाधनों का बेहतर उपयोग करना सीखना होगा। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में नवाचार अपनाने, आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रुचिकर एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की सलाह दी। प्रशिक्षक राजेश कुमार और सत्येंद्र रावत ने प्रतिभागियों को कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की मूलभूत जानकारी देने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में मोबाइल, इंटरनेट और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। स्मार्ट क्लास संचालित करने, आकर्षक प्रेजेंटेशन तैयार करने, नया ई-मेल बनाने, ऑनलाइन बैठक आयोजित करने, फाइल और स्क्रीन शेयर करने, कैमरा एवं माइक्रोफोन का प्रभावी उपयोग करने जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शैक्षणिक टूल्स के उपयोग की भी विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षकों ने इन सभी डिजिटल माध्यमों का खुद अभ्यास कर तकनीक आधारित शिक्षण की बारीकियों को समझा। इस दौरान बीआरपी प्रीति जोशी, अजय तिवारी, संजय चौहान, बीएस पाल, नीमा नौटियाल, पूनम पुंडीर, देवेश चौहान, मनोज राठौर, महिपाल राठौर, यशवीर चौहान, दिवाकर सजवाण, राजीव पुरी आदि मौजूद रहे।

प्रश्नोत्तर

यह प्रशिक्षण कब तक चला?
यह प्रशिक्षण पांच दिनो तक चला।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।