उरेडा अफसर आत्महत्या प्रकरण में आरबीआई क्लर्क पति गिरफ्तार

Apr 07, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

उरेडा की प्रोजेक्ट अफसर राजेश्वरी की आत्महत्या के मामले में उनके पति पीयूष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर दहेज हत्या का आरोप है। राजेश्वरी का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला था। उनके परिवार ने आरोप लगाया कि पीयूष और उसके परिवार ने राजेश्वरी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

उरेडा अफसर आत्महत्या प्रकरण में आरबीआई क्लर्क पति गिरफ्तार

उरेडा की प्रोजेक्ट अफसर राजेश्वरी की आत्महत्या में आरोपी पति पीयूष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दहेज हतया की धारा में बसंत विहार थाना पुलिस ने भारतीय रिजर्व बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत पीयूष को गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह आशीर्वाद एन्क्लेव, बसंत विहार निवासी राजेश्वरी का शव उनके घर की रसोई में फंदे से लटकता मिला था। घटना के बाद राजेश्वरी की बड़ी बहन शकुंतला निवासी आईडीपीएल, ऋषिकेश ने बसंत विहार थाने में दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कराया। आरोप है कि पीयूष और उसके परिवार वाले राजेश्वरी को शादी के बाद से ही लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

जेवर छीनने और तलाक का दबाव बनाने आदि से तंग राजेश्वरी ने फांसी लगाई। एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि शकुंतला की तहरीर के आधार पर दर्ज दहेज हत्या के केस में मुख्य आरोपी पति पीयूष सिंह (33 वर्ष) पुत्र धर्मपाल सिंह को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।