ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनये क्या, केदारनाथ जैसे ठंडे इलाके में भी गरमी से हांफे तीर्थयात्री

ये क्या, केदारनाथ जैसे ठंडे इलाके में भी गरमी से हांफे तीर्थयात्री

समुद्र तल से साढ़े तीन हजार मीटर ऊंचाई पर बसे केदारनाथ धाम का मौसम अक्सर ठंडा रहता है। लेकिन आप यह जानकार चौंक जाएंगे की इस ठंडे इलाके में भी तीर्थयात्री गरमी से हांफने लगे हैं। बीते शनिवार को...

ये क्या, केदारनाथ जैसे ठंडे इलाके में भी गरमी से हांफे तीर्थयात्री
लाइव हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागSun, 25 Jun 2017 03:19 PM
ऐप पर पढ़ें

समुद्र तल से साढ़े तीन हजार मीटर ऊंचाई पर बसे केदारनाथ धाम का मौसम अक्सर ठंडा रहता है। लेकिन आप यह जानकार चौंक जाएंगे की इस ठंडे इलाके में भी तीर्थयात्री गरमी से हांफने लगे हैं।

बीते शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में काफी गर्मी हुई। इसका असर केदारनाथ धाम में भी देखने को मिला। यहां अचानक तापमान में उछाल आ गया। दोपहर डेढ़ बजे केदारनाथ में 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हालांकि शाम साढ़े छह बजे केदारनाथ का तापमान 15.5 डिग्री तक गिर गया। शनिवार को केदारनाथ में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। धूप के कारण केदारनाथ में यात्रियों के साथ ही यहां रहने वाले कर्मचारियों को गर्मी का अहसास हुआ। 

केदारनाथ पुनर्निर्माण में जुटे निम के देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यहां तापमान मापने के यंत्र में लगाए गए हैं। इसमें शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। वहीं रुद्रप्रयाग में भी पारा काफी अधिक रहा। रुद्रप्रयाग में दोपहर 39 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि केदारनाथ में तापमान रिकार्ड करने के लिए निम के पास मौसम और तापमान मापक यंत्र है, जिसकी मदद से उन्हें केदारनाथ के तापमान की जानकारी मिलती है। बता दें कि इस समय चारधाम यात्रा चरम पर है। केदारनाथ धाम में आपदा के बाद रिकार्ड यात्री दर्शन कर चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें