वरिष्ठ नागरिकों ने चंदन का तिलक लगाकर खेली होली
देहरादून में वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर सोसायटी द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर बधाई दी। कार्यक्रम में नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने किया।

देहरादून, संवाददाता सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी उत्तराखंड की ओर से हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर और गले मिलकर पर्व की बधाई दी। अतिथि पोर्टिको के एमडी व समाजसेवी राजकुमार मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष एलआर कोठियाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंवल ओबेरॉय ने सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने किया। इस मौके पर अगम्या गुप्ता ने शानदार कथक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, इंदिरा पाली, सविता गुप्ता, दीपाली डोभाल और देव नौटियाल ने गीतों की प्रस्तुति दी।
कवि हरीश रवि, डॉ. पीडी जुयाल, डॉ. अनूप नेगी, डॉ. लोकेश गैरोला और नरेंद्र कुमार सिंह ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


