नन्ही दुनिया स्कूल में मनाया होली पर्व

Mar 02, 2026 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

नन्ही दुनिया स्कूल डालनवाला में होली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद आशा पैनोली और अन्य ने दीप प्रज्जवलन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें होली खेलते कन्हैया पर आधारित नृत्य और पारंपरिक लोकगीत शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन कविता कक्कड़ ने किया।

नन्ही दुनिया स्कूल में मनाया होली पर्व

नन्ही दुनिया स्कूल डालनवाला में सोमवार को होली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षाविद आशा पैनोली, सामाजिक कार्यकर्ता आभा मेनन, आलोक उल्फत और मुख्य प्रवर्तक किरन यू गोयल ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीक्षा और तनुजा ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नन्हे कलाकारों के होली खेलत संग कन्हैया पर आधारित नृत्य को सभी ने सराहा। पारंपरिक लोकगीत डाल गयो रे मोपे रंग पर आधारित प्रस्तुति और रंगशाला के कलाकारों ने वृंदावन में श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।

नन्ही दुनिया स्कूल परिसर को को सात्विका गोयल, बाल कलाकार रोहित, अविनाश, अखिल और दीक्षा ने प्राकृतिक हस्तनिर्मित सजावट से कलात्मक रूप से सुसज्जित किया। मनोरंजक व हास्यप्रधान नृत्य नाटिका ढोलकपुर का मेला ने कार्यक्रम में आनंद और ऊर्जा का संचार किया। आलोक उल्फत के निर्देशन में प्रस्तुत विशेष प्रस्तुति रंगीला में बच्चों ने आत्मविश्वास, स्वतंत्रता और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का परिचय दिया, जिसे दर्शकों ने सराहा। नन्ही दुनिया की मुख्य प्रवर्तक किरण यू गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सामाजिक सेवा को समर्पित 80 वर्षों की प्रतिबद्धता और आनंद का उत्सव मना रहे हैं। अंत में अतिथियों ने प्राकृतिक रंगों से होली खेली। कार्यक्रम का संचालन कविता कक्कड़ द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।