होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से होली पर्व

Mar 02, 2026 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने पंकज होलकर की अगुवाई में एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में होली उत्सव मनाया। इस अवसर पर सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपल और सिविल डिफेंस डायरेक्टर भी शामिल हुए। स्कूल बैंड ने भक्ति और होली के गानों से शानदार परफॉर्मेंस दी।

होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से होली पर्व

देहरादून। होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने ट्रस्टी पंकज होलकर की लीडरशिप में एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में होली उत्सव मनाया। ट्रस्टी और डायरेक्टर एडवोकेट पंकज होलकर और प्रिंसिपल हरलीन कौर चौधरी ने सीबीएसई सहोदय कॉम्प्लेक्स के चेयरपर्सन, वाइस चेयरपर्सन और कई सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपल का स्वागत किया। सिविल डिफेंस डायरेक्टर और उनकी टीम भी सेलिब्रेशन में शामिल हुए। कार्यक्रम में बैंड रोलिंग रॉकर्स (स्कूल बैंड) ने शानदार परफॉर्मेंस देते हुए मॉडर्न म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स पर भक्ति और होली के गानों से दर्शकों का मन मोह लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।