
मेडिकल छात्रों और युवाओं की मानसिक स्थिति पर होगा शोध
एचएनबी मेडिकल विवि ने राज्यपाल के समक्ष छात्रों की मानसिक स्थिति पर शोध का प्रस्तुतीकरण दिया। राज्यपाल ने इसे सराहा और 10 हजार का इनाम दिया। कुलपति प्रो. अरूण कुमार त्रिपाठी ने मानसिक स्वास्थ्य पर...
एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से राज्यपाल के समक्ष रखा गया प्रस्तुतीकरण राज्यपाल ने सराहा, इनाम फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता राज्य में मेडिकल छात्रों और युवाओं की मानसिक स्थिति पर शोध किया जाएगा। एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुतीकरण रखा गया। राज्यपाल ने इसे सराहा और दस हजार का इनाम देकर नवाजा है। कुलसचिव प्रो डॉ आशीष उनियाल ने यह जानकारी दी। कहा कि राज्यपाल और कुलाधिपति ले. ज. गुरमीत सिंह सेनि की अध्यक्षता में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शासन के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हुई। पूर्व में निर्देशित कार्यों की श्रृखला में विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई पांच मिनट की विडियो क्लिप (विश्वविद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति से सम्बन्धी), विश्वविद्यालय के संस्थापक व प्रथम कुलपति डॉ एमसी पन्त पर लिखी गई पुस्तक एवं विश्वविद्यालय की काफी टेबल बुक का विमोचन किया गया।

नवीन विचारणीय बिन्दुओं में एक विश्वविद्यालय एक शोध के अन्तर्गत नये विषय वर्तमान जीवन शैली का विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरूण कुमार त्रिपाठी द्वारा उक्त विषय का संक्षिप्त परिचय दिया गया। कुलाधिपति द्वारा समसामयिक विषय बताकर विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को सराहा गया। इस विषय की महत्ता व प्रासंगिकता की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अरूण कुमार त्रिपाठी को 10 हजार नकद पुरस्कार दिया गया व आशा व्यक्त की गई कि प्रस्तावित विषय युवाओं में बढ़ रहे तनाव एवं मानसिक स्वास्थ्य को बखूबी अभिव्यक्त करेगा और इसके निदान के सकारात्मक उपायों को अपनाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




