ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनHNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति जवाहरलाल कौल की छुट्टी तय

HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति जवाहरलाल कौल की छुट्टी तय

हेमवतीनंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति जवाहरलाल कौल की छुट्टी तय हो गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पदमुक्त करने की मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है।...

HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति जवाहरलाल कौल की छुट्टी तय
नई दिल्ली। श्रीनगर, विशेष संवाददाताSat, 16 Dec 2017 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

हेमवतीनंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति जवाहरलाल कौल की छुट्टी तय हो गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पदमुक्त करने की मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। 

कुलपति कौल के खिलाफ प्रशासनिक गड़बडियों की कई शिकायतें केंद्रीय सतर्कता आयोग को की गई थी जो बाद में मानव संसाधन विकास मंत्रालय पहुंची। मंत्रालय ने जांच के बाद उन्हें पदमुक्त करने का निर्णय लिया था। लेकिन कुलपति को सिर्फ राष्ट्रपति की मंजूरी से ही सरकार हटा सकती है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है। कुछ अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अगले सप्ताह कुलपति को हटाने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

कौल की नियुक्ति एनडीए सरकार में ही 2014 में हुई थी। कौल के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पिछले साल एक जांच समिति बनाई थी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर इस साल फरवरी में उन्हें नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब उनसे तीन सप्ताह के भीतर मांगा गया था। लेकिन उनके जवाब से मंत्रालय संतुष्ट नहीं हुआ। मंत्रालय के अनुसार कुलपति पर कौल पर प्रशासनिक गड़बड़ियों के कई गंभीर आरोप हैं।

जैसे एक कालेज को संबद्ध करने में कम शुल्क लेना, विवि के कुछ कोर्स में सीटें दो सौ तक बढ़ा देना जबकि विवि के नियमों के अनुसार 60 और विशेष परिस्थियों में 80 से ज्यादा सीटें नहीं हो सकती हैं। इसकी प्रकार कुछ शिक्षक प्रशिक्षण कालेजों को पिछली तारीख से संबद्धता देने की शिकायत भी उनके खिलाफ मंत्रालय को मिली थी। इसके अलावा कुछ निजी संस्थानों के परीक्षाएं भी विवि द्वारा आयोजित करा दी गई जबकि उनके विवि से संबद्धता जांच के अधीन थी। इन तमाम आरोपों को आधार बनाकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कुलपति को हटाए जाने की सिफारिश राष्ट्रपति से की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें