ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनVIDEO : बढ़ रहा कारवां, छह दिन में आठ लाख लोगों ने ली हिमालय प्रतिज्ञा

VIDEO : बढ़ रहा कारवां, छह दिन में आठ लाख लोगों ने ली हिमालय प्रतिज्ञा

‘हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान’ को शिक्षकों, छात्रों, बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं, कारोबारियों, पर्यावरण प्रेमियों और स्वयं सेवी संस्थाओं का भारी समर्थन मिल रहा है। निजी और सरकारी स्कूलों...

1/ 2
2/ 2
लाइव हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनThu, 07 Sep 2017 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

‘हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान’ को शिक्षकों, छात्रों, बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं, कारोबारियों, पर्यावरण प्रेमियों और स्वयं सेवी संस्थाओं का भारी समर्थन मिल रहा है। निजी और सरकारी स्कूलों में रोज सुबह हिमालय प्रतिज्ञा हो रही है। सरकारी कार्यालयों से लेकर बाजारों और धर्मस्थलों में लोग उत्साह से हिमालय प्रतिज्ञा कर रहे हैं। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने एक सितंबर को इस अभियान की शुरुआत की थी। पिछले छह दिन में करीब आठ लाख छात्रों और अन्य लोगों ने हिमालय प्रतिज्ञा ली है। ‘हिन्दुस्तान’ का अभियान यह उत्तराखंड में विशाल रूप ले चुका है। गुरुवार को अभियान के सातवें दिन भी प्रदेशभर में हिमालय बचाने की मुहिम का हजारों लोग हिस्सा बने।

आशाराम वैदिक इंटर कालेज में 12 सौ ने ली हिमालय प्रतिज्ञा

विकासनगर। आशाराम वैदिक इंटर कालेज विकासनगर में विधायक मुन्नासिंह चौहान ने 12 सौ छात्र छात्राओं और शिक्षकों को हिमालय की प्रतिज्ञा दिलाई। विधायक ने कहा कि लगातार ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरों से आज हिमालय का अस्तित्व खतरे में है। कहा कि हिमालय धरती पर जीवन जीने वाले तमाम जीवधारियों के लिए जीवनदायिनी है। लेकिन यदि हिमालय को बचाने के लिए प्रयास न किये गये तो आने वाले समय में लोगों का जीना दूभर हो जायेगा। प्रधानाचार्य अनिल नेगी ने कहा कि हिमालय के बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हिमालय जहां हमें जल, स्वच्छ वायु, भोजन आदि दे रहा है, वहीं हमारे देश की सीमाओं पर पर रक्षा भी करता है। मौके पर शिक्षक कैप्टन एक विश्नोई, संजीव कालरा, शशी कुमार, इसम सिंह, एससी मिश्रा, राकेश बर्नेड, आरपी अग्रवाल, ओमवीर सिंह, हिमांशु वर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, आरएस राणा, मिथलेश सिंह, अनिता अनिल सिंह, विभा, प्रीति, मनीषा, कुलदीप जोशी आदि शामिल रहे।

बीआरओ के जवानों ने लिया हिमालय बचाने का संकल्प 

उत्तरकाशी। हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान की सातवें दिन की शुरुआत सीमा सड़क संगठन के जवानों ने की। जहां 36 बीआरटीएफ के जवानों ने सड़क सुरक्षा का जिम्मा लेने के साथ हिमालय की सुरक्षा करने का संकल्प लिया। महिडांडा रोड स्थित सीमा सड़क संगठन के कैंप में कमांडर सुभाष चंद्र लूनिया व नव नियुक्त कमांडर सुनील चंद्र श्रीवास्तव ने 150 जवानों एवं अधिकारियों को हिमालय की सुरक्षा की शपथ दिलाई। कहा कि जिस प्रकार बीआरओ सीमा तक सड़क पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। ठीक उसी प्रकार हिमालय की सुरक्षा के लिए हर जवान और सैन्य अधिकारी को काम करना होगा। उन्होंने हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह आम आदमी को जागरूक करने के लिए अच्छी पहल है। 
वहीं दूसरी ओर भटवाड़ी शहीद विपिन शाह राजकीय इंटर कालेज भटवाड़ी तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित मोरी के सरस्वती विद्या मंदिर के सैकड़ों छात्रों को भी हिमालय के सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर बीआरओ के प्रशासनिक अधिकारी ओम कैलाश, लेफ्टिनेंट कर्नल एके राय, एमके खुल्लर, अधिशासी अभियंता किशोरी शाह, सहायक अभियंता सीपी सुभाष सहित बीआरओ के सैकड़ों जवान मौजूद थे। 

रुड़की में पूर्व राज्यमंत्री शर्मा ने दो हजार छात्रों को दिलाई शपथ 

रुड़की। ‘हिन्दुस्तान’ हिमालय बचाओ अभियान के तहत बीएसएम इंटर कॉलेज परिसर में पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा ने दो हजार से अधिक छात्रों को हिमालय की रक्षा की प्रतिज्ञा दिलाई। साथ ही हिमालय को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी काम नहीं करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रिंसिपल अरुण कुमार सिंह ने कहा कि यदि अभी भी लोग नहीं चेते तो हिमालय को बचाना मुश्किल होगा। प्रिंसिपल ने एनसीसी व एसएसएस के छात्रों की जागरुकता रैली को भी हरी झंडी दिखाई। इस दौरान विद्यालय में हिमालय की रक्षा के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता भी कराई गई। इस मौके पर अजय कौशिक, अविनाश शर्मा, डॉ.अनिल शर्मा, डॉ.अभय ढौंढियाल, अखिलेश शर्मा, अमित कपिल, मनोज कुमार, विशेष कुमार, डॉ.उदयन आदि मौजूद रहे। 

हिमालय संरक्षण को आगे आए संस्कृत छात्र 

ऋषिकेश। हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान के सातवें दिन श्री दर्शन महाविद्यालय के संस्कृत छात्रों ने हाथ उठाकर हिमालय के संरक्षण की प्रतिज्ञा ली।
गुरुवार को मुनिकीरेती स्थित श्री दर्शन महाविद्यालय में हिमालय बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राधामोहन दास ने करीब 125 संस्कृत छात्रों को शपथ दिलाई। मौके पर रवि शास्त्री, शांति प्रसाद मैठाणी, सत्येश्वर प्रसाद डिमरी, कमल डिमरी, सुशील नौटियाल, मुकेश बहुगुणा, आशीष डोभाल, विनायक भट्ट, अनूप रावत, पूर्णानंद सिल्सवाल, हरीश सिल्सवाल, प्यारेलाल तिवारी, गोपीचंद सिल्सवाल, मंजू देवी, नवप्रभात, आकाश, कृष्णकांत, अमन, हिमांशु पंत, गौरव जुयाल आदि मौजूद थे। वहीं श्यामपुर में भी हिमालय बचाओ मुहिम के तहत गुमानीवाला स्थित प्रेम पाठशाला के करीब 80 छात्र-छात्रओं और शिक्षकों ने हिमालय बचाने की शपथ ली। मौके पर प्रधानाचार्या नीलू शर्मा, सहायक अध्यापिका विमला जोशी, विनीता उनियाल, अनिल शर्मा, अंजना जोशी, संगीता कंसवाल, काजल, केसी पंवार, शकुंतला, विशाखा, महिमानंद नौटियाल आदि शामिल थे। उधर, डोईवाला में रेडिएंट पब्लिक स्कूल में स्कूल के चेयरमैन रामेश्वर लोधी ने करीब 200 छात्र-छात्राओं को हिमालय को बचाने की शपथ दिलाई। वहीं, शहीद दुर्गामल पीजी कालेज डोईवाला में हिन्दुस्तान अखबार के हिमालय बचाओ अभियान के तहत कालेज छात्र-छात्राओं ने हिमालय बचाने शपथ ली। 
 
शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने ली हिमालय रक्षा की शपथ 

पौड़ी। ‘हिन्दुस्तान’ हिमालय बचाओ अभियान के तहत गुरुवार को गुरुराम राय पब्लिक स्कूल पौड़ी में प्रधानाचार्य आरपी ढौंढियाल ने शिक्षकों सहित 650 छात्र-छात्राओं को हिमालय प्रतिज्ञा करवाई। इसके बाद स्कूल में आयोजित गोष्ठी में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जानकारी दी। जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी में प्राचार्य डा. एसपी पांडे ने शिक्षकों सहित 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को हिमालय प्रतिज्ञा करवाई। जबकि राजकीय डिग्री कालेज रिखणीखाल में प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी ने शिक्षकों सहित 72 छात्र-छात्राओं को हिमालय प्रतिज्ञा करवाई। जीआईसी खंडाह में प्रधानाचार्य मनोज ममगाईं ने शिक्षकों सहित 147 छात्रों ने हिमालय प्रतिज्ञा की। जीआईसी कालेश्वर में प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद जोशी ने 198 छात्र-छात्राओं को हिमालय रक्षा की शपथ दिलाई। एकेश्वर ब्लाक के जीआईसी किलासू में सातवें दिन भी छात्र-छात्राओं ने हिमालय प्रतिज्ञा की। राइंका देवीखेत में प्रधानाचार्य सुनील कुमार चौहान ने शिक्षकों सहित 233 छात्र-छात्राओं को हिमालय प्रतिज्ञा करवाई। इसके साथ ही जीआईसी श्रीकोटखाल, राइंका मवाधार, राजकीय हाईस्कूल नंदाखाल, जीआईसी स्योली तल्ली, राइंका चाकीसैंण आदि में भी छात्र-छात्राओं ने हिमालय प्रतिज्ञा की। 

विधायक ने कहा, हर इंसान एक-एक पौधा जरूर लगाएं 

हरिद्वार। ‘हिन्दुस्तान’ हिमालय बचाओ अभियान के तहत राष्ट्रीय इंटर कालेज रोहलकी किशनपुर बहादराबाद में स्थानीय विधायक सुरेश राठौर ने बच्चों को हिमालय रक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। भेल अनुसूचित जाति इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ने एसोसिएशन सदस्य व बच्चों को हिमालय रक्षा की शपथ दिलाई। सतीध्रूव बाल मंदिर स्कूल शिवालिक नगर में प्रधानाचार्य दीपिका भारती ने हिमालय रक्षा की शपथ दिलाई। इसके अलावा एंजिलस एकेडमी सिनियर सेकेंडरी स्कूल बहादराबाद में प्रधानाचार्य रश्मि चौहान ने स्टाफ व छात्र छात्राओं को हिमालय रक्षा की शथ दिलाई। इस दौरान रश्मि चौहान ने कहा कि हिमालय हमारी राष्ट्रीय एवं संस्कृति धरोहर है। इसकी रक्षा तथा संवर्धन करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। आज जहां पृकृति संसाधनों का बिना सोचे समझे प्रयोग हो रहा है। आज का दिन हमे हिमालय को बचाने का संदेश देता है। शपथ लेने वाले शिक्षकों में बीपी उपाध्याय, राजीव चौधरी वीणा अग्रवाल, आलोक भूषण, वंशू सिंधु, शालिनी शर्मा, प्रियंका खरे, भारती समंता, सुधा श्रीवास्तव, सुदेश शर्मा, मनीष जैन, विशाल गर्ग, हिताक्षी जुनेजा, अमिता कॉलरा, शगुन वर्मा, प्रभा सिंघानिया, पूनम चौहान, चंद्रिका चौहान, रेनू शर्मा, प्रशांत जायसवाल, कुंदन, रेणू त्यागी, अंबिका गोयल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें